Haryana
Trending

यमुनानगर 11 दिन से लापता युवक का शव रेलवे फाटक के पास मिला II

यमुनानगर 11 दिन से लापता युवक का शव रेलवे फाटक के पास मिला II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर में ग्यारह दिन से लापता व्यक्ति का अज्ञात शव पांसरा रेलवे फाटक के पास मिला। जिसकी शिनाख्त आज परिजन के द्वारा की गई। मृतक की पहचान मोनू (38) निवासी नन्दा कालोनी, फर्कपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि उसका भाई लॉ कंपनी में काम करता था और 25 अगस्त को सुबह घर से निकला था। उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी और घर पर भी किसी तरह की कोई परेशानी या लड़ाई झगड़ा भी नहीं हुआ था। उसकी गुमशुदगी।की सूचना फर्कपुर थाने में भी दी थी। उसके तीन बच्चे है। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बोधराज ने बताया कि कल स्टेशन मास्टर की मीमो के माध्यम से सूचना मिली की एक अज्ञात व्यक्ति का शव पान्सरा रेलवे फाटक के पास पड़ा हुआ है। जब सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने मौके पर जाकर देखा तो शव कई दिन पहले का पड़ा हुआ मालूम हुआ। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और शव की पहचान न होने के कारण 72 घंटे की शिनाख्त के लिए ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया था। आज परिजन को मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली और उन्होंने शव की शिनाख्त और उसके कपड़े व चप्पल आदि से की। परिजन ने किसी पर भी कोई शक नहीं जताया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button