हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वामी रमेश साहुवाला ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं II
हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वामी रमेश साहुवाला ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हमारा देश आज आजादी के अमृत महोत्सव मनाते हुए हर घर तिरंगा से साथ भारतीय स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहा हैं जिसके लिए मैं समस्त सिरसा वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हॅूं और अपील करता हूॅं कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला में स्थानीय ध्यान मंदिर में आए हुए साधकों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही फहराने का प्रतिबंध अब केन्द्र सरकार ने ध्वज संहिता में संशोधन करते हुए तिरंगे को दिन और रात में खुले और व्यक्तिगत भवनों पर भी प्रदर्शित करने की अनुमति दे दी हैं। दुनिया के हर स्वतंत्र राश्ट्र का अपना झंडा हैं जो यह दर्शाता हैं कि यह एक स्वतंत्र देष हैं। श्री साहुवाला ने बताया कि हमें और भी अनुशासन और निष्ठावान बनने की जरूरत हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि केसरिया रंग त्याग, शौर्य, साहस एवं बल का प्रतीक हैं, सफेद रंग सच्चाई, शांति और पवित्रता का प्रतीक हैं, हरा रंग हरियाली, खुशहाली और संपन्नता का प्रतीक हैं जबकि अशोक चक्र शांतिपूर्ण परिवर्तन की गतिशीलता का प्रतिनिधित्व करता हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक राश्ट्र का ध्वज उसके अंतरम की भावनाओं, आकांक्षाओं और आदर्शों का प्रतीक होता हैं तथा राष्ट्रीय झण्डा सम्मान देश भक्ति, शांति और राश्ट्र की एकता के उत्सव का प्रतीक होता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक होने के नाते यह ध्वज जिसका हम सम्मान करते हैं और जिसके तहत हम सेवा करते हैं, एक राश्ट्र के रूप में हमारी एकता, शक्ति, विचार और उद्देश्य का प्रतीक हैं। तिरंगा राश्ट्र का मस्तक हैं और हमारा गौरव, इसी भाव के साथ हम सब फहराएं हर घर तिरंगा। उन्होंने यह भी बताया कि हम इन अवसरों को खोने न दे और आगे आकर अपने देष के इस पवित्र त्यौहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस अवसर पर विक्रम कुमार, संदीप कुमार, कपिल कुमार, रितुन, पायल अमर, विजय, ध्रुव, भावना, नवीन कुमार, लवदीप सिंह उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



