Haryana
Trending

चांदहट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 2.5 घंटे रहेगा पावर शटडाउन II

चांदहट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 2.5 घंटे रहेगा पावर शटडाउन II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- चांदहट इलाके के लोगों को शुक्रवार सुबह बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली निगम के अनुसार 29 अगस्त 2025 को सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक 66 केवी चांदहट सबस्टेशन पर वार्षिक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान 16/20 MVA, 66/11 केवी ट्रांसफार्मर (टी-3) का तकनीकी निरीक्षण और सर्विसिंग होगी। शटडाउन के चलते कई 11 केवी फीडर्स प्रभावित रहेंगे, जिनमें गुरवारी, घोरी, लुलवारी गांव के फीडर्स, RWS-2 इंडिपेंडेंट फीडर, सुल्तानपुर रैनी वेल फीडर व अन्य कृषि फीडर्स शामिल हैं। अनुमानित तौर पर करीब 6.34 मेगावाट लोड प्रभावित रहेगा।

66 केवी सबस्टेशन पर वार्षिक मेंटेनेंस, 6.34 मेगावाट लोड होगा प्रभावित:-

एसडीओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि कृषि फीडर्स को बैलेंस कर किसानों की सिंचाई व कार्यों को प्रभावित होने से बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा और उपभोक्ताओं को अतिरिक्त परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उपभोक्ताओं को तैयारी रखने की अपील बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शुक्रवार सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक बिजली गुल रहने के लिए पहले से तैयारी कर लें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button