रेलवे सुरक्षा संपत्ति चोरी केस: फरार आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई में दो जवान जख्मी II
रेलवे सुरक्षा संपत्ति चोरी केस: फरार आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई में दो जवान जख्मी II


अंबाला-(राहुल जाखड़):- रेलवे की सुरक्षा संपत्ति चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी RPF को चकमा देकर फरार हो गया था, जिस मामले में तीन जांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था वहीं अब RPF ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है इस दौरान दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। रेलवे की सुरक्षा संपत्ति चोरी कर लोगों की जान खतरे में डालने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर RPF ने रिमांड पर लिया इस दौरान रिमांड के दौरान आरोपी के पास पुलिस मुलाजिमों को चकमा देकर फरार हो गया था इस मामले ने पहले ही 3 जांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था जिसके बाद RPF आरोपी को ढूंढने में जुट गई और कल टीम ने गुप्त सूचना पर काकड़ू गांव के नजदीक खंडार से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले भागने की कोशिश की जिसको पकड़ने के वक्त दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए जिनका उपचार जारी है। वही आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।I #newstodayhry @newstodayhry



