गुरुग्राम-इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी जानलेवा शराब के नशे में किया दोस्त को घायल II
गुरुग्राम-इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी जानलेवा शराब के नशे में किया दोस्त को घायल II

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम-इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी जानलेवा शराब के नशे में किया दोस्त को घायल शराब पीने के दौरान पैसों को लेकर हुआ झगड़ा जानलेवा हमला करने के जुर्म पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार शोशल मीडिया पर दोस्त बनाने वाले हो जाए सावधान। कही दोस्ती बन न जाए जनलेवा। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बन गई जनलेवा। ताजा मामला साइबर सिटी के बुढेड चौक पर सिथित एक कम्पनी में सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया की थाना राजेंद्रा पार्क पुलिस टीम को एक सूचना मिली कि बुढेड़ा चौक पर स्थित एक फैक्ट्री के अंदर से चिल्लाने की आवाज आ रही है। इस सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची, जहाँ पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस टीम द्वारा घायल को एम्बुलेंस द्वारा SGT हॉस्पिटल पहुंचाया गया तथा घटनास्थल का फैक्ट्री के मालिक की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया। फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह कादीपुर का रहने वाला है और बुढेड़ा चौक के पास SR AGRO इंडस्ट्रीज के नाम से उसकी फैक्ट्री है। फैक्ट्री में उसके साढु का लड़का दीपक पिछले 6 महीने से ऑपरेटर का काम कर रहा है। बीती रात दीपक अपने साथी अंकित के साथ था, अंकित ने इसके साढू के लड़के को जान से मारने की नियत से चोंटें मारी है। इस शिकायत पर पुलिस थाना राजेंद्रा पार्क में केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को चोटें मारने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को KMP फरुखनगर फाटक के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान अंकित (उम्र 29 वर्ष) निवासी गांव कासनी, झज्जर के रूप पर हुई। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दीपक और अंकित दोनो की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। रात को लगभग डेढ़ बजे वह दोनों SR AGRO इंडस्ट्रीज में बैठ कर शराब पी रहे थे तो शराब के खर्चे को लेकर आपस में कहासुनी और हाथापाई हो गई, उसी दौरान अंकित ने वहां रखे एक स्टील के पाईप से दीपक पर वार कर दिया ,जिससे दीपक गम्भीर रूप से घायल हो गया। दीपक को घायलावस्था में छोड़ कर अंकित वहां से फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किए गए स्टील के पाईप को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फैक्ट्री से बरामद कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



