Haryana
Trending

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजिया खेड़ा से युवक काबू, 20.43 ग्राम हेरोइन बरामद II

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजिया खेड़ा से युवक काबू, 20.43 ग्राम हेरोइन बरामद II

20 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन बरामद,सप्लायर सहित दो युवक काबू:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एवीबीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव ताजिया खेड़ा क्षेत्र से एक युवक को लाखों 20 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एवीबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरमेश ने बताया कि एवीबीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव ताजिया खेड़ा की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव ताजिया खेड़ा की मोड़ पर पंहुची तो गांव के मोड़ पर एक नौजवान युवक बैठा दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वहां से खड़ा होकर भागने का प्रयास किया तो शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने उक्त युवक से भागने का कारण पूछा तो युवक कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाया । पुलिस पार्टी ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूगदी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 20 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । एवीबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन को पुलिस रिमांड पर लिया गया और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त हेरोइन खैरेकां निवासी अनिल से लेकर आया था । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी । जांच के दौरान एवीबीटी स्टाफ सिरसा की पुलिस टीम ने सप्लायर आरोपी अनिल पुत्र दुनी चंद निवासी गांव खैरेकां जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button