Uncategorized
Trending

अच्छे कर्मो का फल हमेशा सुख-शांति और भाग्य के रूप में मिलता है : कमल दीदी ।।

अच्छे कर्मो का फल हमेशा सुख-शांति और भाग्य के रूप में मिलता है : कमल दीदी ।।

ओढ़ा-(अशोक गर्ग ):- निरोग फिजियोथेरेपी एवं स्किन केयर सेंटर ओढ़ा में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज आश्रम ओढ़ा से कमल दीदी ने भाग लिया। उन्होंने डॉक्टर एवं स्टाफ सदस्यों को कर्मो का फल विषय पर बताते हुए कहा कि कर्म और कर्मफल के दर्शन के अनुसार, मनुष्य अपने हर विचार, शब्द और कर्म का निर्माता स्वयं है। अच्छे कर्मों का फल हमेशा सुख, शांति और सकारात्मक भाग्य के रूप में मिलता है। हमारे जीवन में आने वाला हर सुख और दुख हमारे पिछले कर्मों का ही परिणाम होता है इसलिए भाग्य को कोसने के बजाय हमें अपने वर्तमान कर्मों और विचारों को श्रेष्ठ बनाना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि दूसरों के प्रति अच्छी भावनाएं रखने और दयालु होने से जीवन में आशीर्वाद प्राप्त होता है, जो हम देते हैं वही प्रकृति हमें लौटाती है। पाप और पुण्य दोनों का अलग-अलग फल मिलता है। दान करने से बुरे कर्मों का प्रभाव खत्म नहीं होता। प्रत्येक मनुष्य को अपने कर्मों का फल मनुष्य योनि में ही भोगना पड़ता है। इस दौरान भजन गायिका राधा सोनी ने शिव जी का एक भजन सुनाकर सभी को भक्ति रस में डुबो दिया। इस अवसर पर डॉक्टर राजपाल वर्मा ने बताया कि हमारे सेंटर में प्रत्येक माह ब्रह्माकुमारी बहनें प्रवचन और आध्यात्मिक उपचार के कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं। इनका मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों, नर्सों और मरीजों के मानसिक तनाव को कम करना और उन्हें सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना होता है। इस मौके पर डॉ राजपाल वर्मा, डॉक्टर संदीप कांसल, डॉक्टर अरुण वर्मा, स्टाफ सदस्य पूजा, सुमन, सर्वजीत कोर, खुशी, राधा सोनी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button