फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने आए व्यक्ति को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार II
फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने आए व्यक्ति को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार II


फर्जी आधार कार्ड से दोषियों की जमानत कराने आए व्यक्ति को पुलिस ने काबू किया:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से दोषी व्यक्ति की जमानत करने आए व्यक्ति को काबू कर लिया है । सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि माननीय अदालत के आदेश प्राप्त हुए की दीपक पुत्र बेगराज निवासी खाई शेरगढ़ जिला सिरसा ने कोर्ट में हाजिर आकर एक दोषी व्यक्ति की जमानत लेने के लिए अपना फर्जी आधार कार्ड सबमिट करवाया । माननीय कोर्ट द्वारा जमानतदार के आधार कार्ड की सॉफ्टवेयर के जरिए जांच की, तो उक्त व्यक्ति का आधार कार्ड फर्जी पाए गया। इस पर माननीय कोर्ट ने फर्जी आधार कार्ड के आधार पर जमानत लेने वाले व्यक्ति की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को लिखित में दी । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि माननीय अदालत के आदेश प्राप्त होने पर आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम में महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक कुमार पुत्र बेगराज निवासी खाई शेरगढ़ को कोर्ट परिसर से काबू कर लिया । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से फर्जी दस्तावेज के इस नेटवर्क के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी जो भी व्यक्ति इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की ।। #newstodayhry @newstodayhry



