Uncategorized
Trending

बस स्टैंड से बाइक उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है चोरी का केस

बस स्टैंड से बाइक उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है चोरी का केस

हिसार “-(अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी बस स्टैंड की टीम ने बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण निवासी गांव सुचान, जिला सिरसा को उसके गांव से गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में चौकी प्रभारी एएसआई सुरेन्द्र ने बताया कि दिनांक 26.09.2026 को राजेश निवासी शास्त्री नगर, हिसार ने शिकायत दी थी कि उसने अपना मोटरसाइकिल हिसार बस स्टैंड पर वर्कशॉप के पास खड़ा किया था। कुछ समय बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली तथा साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी अरुण को उसके गांव सुचान, जिला सिरसा से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में मोटरसाइकिल चोरी का एक अन्य मामला पहले से दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ की जाएगी । एसपी हिसार का सख्त संदेश: सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराध करके कानून से बच निकलने की सोच रखने वाले लोग यह स्पष्ट समझ लें कि हिसार पुलिस तकनीकी साक्ष्यों एवं आधुनिक जांच प्रणाली के माध्यम से ऐसे अपराधियों तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button