Haryana
Trending

यूक्रेन में फंसे फतेहाबाद के युवा, सोशल मीडिया के ज़रिए लगाई भारत सरकार से मदद की गुहार II

यूक्रेन में फंसे फतेहाबाद के युवा, सोशल मीडिया के ज़रिए लगाई भारत सरकार से मदद की गुहार II

डीसी से मिलने पहुंचे गाँव कुम्हारिया निवासी युवाओं के परिजनों ने बताया कि:-

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- फतेहाबाद के युवा फंसे यूक्रेन में, स्टडी वीजा पर फतेहाबाद से गए थे रूस, युवाओं ने सोशल मीडिया से लगाई बचाने की गुहार, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल पढ़ाई करने गए जिले के गाँव कुम्हारिया के दो युवा यूक्रेन में फंस गए हैं, इन युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत सरकार से उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है। आज इस सम्बंध में दोनों युवाओं के परिजन डीसी से मिलने पहुंचे। डीसी से मिलने पहुंचे गाँव कुम्हारिया निवासी युवाओं के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चो की बीते दिनों व्हाट्सएप काल के जरिये बात हुए तो उन्हें पता चला कि उनके बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि:-

बातचीत के दौरान दोनों ने उन्हें बताया कि रूस में पढ़ाई के दौरान वहां की एक महिला के संपर्क में आये और उस महिला ने उन्हें रूस आर्मी में नौकरी दिलवाने के झांसा देकर यूक्रेन भेज दिया। इस समय वे यूक्रेन मे हैं उनपर खतरा मंडरा रहा है। इन युवाओं का वीडियो भी वॉयरल हो रहा जिसमें वे उकने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दे रहे हैं और बता रहे हैं उनके साथ कुछ और युवा भी इसी तरह फंसे हुए हैं जबकि कुछ की तो मौत भी हो चुकी। फिलहाल रूस गए दोनों युवको के परिजनों ने सीएम नायब सिंह सैनी और पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button