तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति को लेकर मट्टदादू ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र II
तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति को लेकर मट्टदादू ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र II


तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति को लेकर मट्टदादू ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र कहा, उपतहसील गोरीवाला में महज 2 दिन हो रही रजिस्ट्री काम के सिलसिले में आने वाले आमजन हो रहे परेशान:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सरपंच प्रतिनिधि रणदीप सिंह मट्टदादू ने उपमंडल डबवाली की तहसील गोरीवाला में तहसीलदार द्वारा रेगुलर तहसील में न आने पर तहसीलवासियों द्वारा आ रही परेशानी बाबत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। शुक्रवार को सीएम हरियाणा को लिखे अपने पत्र में मट्टदादू ने लिखा कि उप तहसील गोरीवाला में तहसीलदार द्वारा अपनी ड्यूटी पर नियमित रूप से न आने से तहसील निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र द्वारा मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि जनहित में उप तहसील गोरीवाला में तहसीलदार को नियमित हफ्ते में 5 दिन दफ्तर समय पर कार्य करने के आदेश जारी करें ताकि आमजन लाभान्वित हो सके।
उन्होंने बताया कि :-
उन्होंने बताया कि उपतहसील गोरीवाला में तहसीलदार द्वारा बड़े लंबे समय से न आने से रजिस्ट्रियों का काम रुका पड़ा है और भी जो राजस्व और मालगुजारी विभाग से संबंधित जितने काम हैं, वो समय पर नहीं हो रहे जिससे आमजन व इलाकावासियों को विभागीय कामकाज से संबंधित काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मट्टदादू ने सीएम हरियाणा का ध्यान आकृष्ट किया कि पिछले दिनों सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए निकाले गए आवेदनों के लिए आवश्यक दस्तावेज बनाने के लिए युवाओं को डबवाली उपमंडल से अपने कागजात तैयार करवाने पड़े। उन्होंने पत्र में लिखा कि उपतहसील गोरीवाला में हफ्ते में सिर्फ दो दिन रजिस्ट्री की जाती है जिससे जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आमजन के कामकाज के दृष्टिगत उपतहसील गोरीवाला में तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति करके हफ्ते में 5 दिन रजिस्ट्री करने का आग्रह किया है।। #newstodayhry @newstodayhry



