Haryana
Trending

पलवल में सीएम फ्लाइंग टीम ने पटाखा फैक्ट्री पर मारा छापा II

पलवल में सीएम फ्लाइंग टीम ने पटाखा फैक्ट्री पर मारा छापा II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम ने हथीन से कौंडल रोड पर अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्टरी पर छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में पटाखे व पटाख़े बनाने के माल को बरामद किया है। इस दौरान टीम के साथ प्रदूषण नियंत्रण विभाग पलवल, दमकल विभाग पलवल, बिजली विभाग और स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। जिला फायर अधिकारी लेखराम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री उडनदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल में हथीन से कोंडल रोड पर गांव कोंडल की राजस्व सम्पदा में बिना वैध अनुमति के पटाखे बनाने की फैक्टरी चलाई जा रही है। इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडनदस्ता फरीदाबाद द्वारा हर्षित SDO प्रदुषण नियंत्रण विभाग पलवल, लेखराम जिला फायर अधिकारी पलवल I

भगवान JE dhbvn व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ औचक निरीक्षण किया गया:-

निरीक्षण के दौरान हथीन से कौंडल रोड पर पुरानी बर्फ फैक्टरी में पटाखे बनाने का काम किया जाता मिला। जहाँ पर दयाचंदवासी स्वामीका हथीन मिला। जिसने टीम को बताया कि इस फैक्टरी का मालिक आबिद निवासी मलोखड़ा जिला नूह है और वह यहां देखरेख का कार्य करता है। मौका पर वहाँ पटाखे बनाये जा रहे थे। संयुक्त टीम ने जब उससे पटाखे बनाने की अनुमति/लाइसेंस पेश करने बारे में कहा, तो वह कोई लाइसेस पेश नहीं कर सका। इस स्थान पर मीटर से अलग बिजली तार लगाकर बिजली चोरी करनी पाई जाने पर LLM भरी गई। करीब 2 किलोवॉट अतिरिक्त लोड पाया गया। जिस पर जुर्माना का निर्धारण किया जाएगा। मौका पर 425 kg गंधक 825 kg पोटास, 50kg कोयला व 233.79kg तैयार शुदा पटाखे रखे मिले। जबकि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार किसी भी प्रकार के पटाखे पर रोक लगाई हुई है। उसके बावजूद पटाखे बनाने के सम्बंध में कार्यवाही करते हुए प्रदूषण विभाग द्वारा बिना NOC लिए फैक्टरी चलाने पर नोटिस दिया गया व अग्निश्मन विभाग द्वारा बिना लाइसेंस व सुरक्षा उपकरणो के पटाखे बनाकर व भारी मात्रा मे अग्नेय सामग्री को स्टॉक में रखकर जान माल को खतरे मे डालना पाया जाने पर लेखराम जिला फायर अधिकारी पलवल की शिकायत पर आरोपी दयाचंद व आबिद के विरुद्ध थाना बहिन में अभियोग अंकित कराया जा रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button