अनजान व्यक्ति को पैसे दिए तो हो सकता है बड़ा नुकसानII
अनजान व्यक्ति को पैसे दिए तो हो सकता है बड़ा नुकसानII

हिसार -(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों के प्रति सतर्क करते हुए फर्जी सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की है। ठग सरकारी अधिकारी, विभागीय कर्मचारी या योजना का प्रतिनिधि बनकर लोगों को फोन, व्हाट्सऐप मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करते हैं। वे सरकारी योजना का लाभ, सब्सिडी, आर्थिक सहायता या अनुदान दिलाने का लालच देकर पंजीकरण शुल्क, फाइल चार्ज या अन्य बहाने से पैसे ऐंठने का प्रयास करते हैं। सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को न दें पैसे हिसार पुलिस आमजन को सलाह देती है कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें। किसी लिंक पर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। ठग फर्जी वेबसाइट, आवेदन फॉर्म और सरकारी लोगो का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर सकते हैं। इन सावधानियों का रखें विशेष ध्यान
•सरकारी योजना की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से प्राप्त करें।
•किसी अनजान व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज या सब्सिडी जारी करवाने के नाम पर पैसे न दें।
•बैंक खाता नंबर, एटीएम/डेबिट कार्ड विवरण, ओटीपी, यूपीआई पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
•व्हाट्सऐप या सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक और फर्जी आवेदन फॉर्म से बचें।
•योजना का लाभ दिलाने का दावा करने वाले व्यक्ति की पहचान और प्रामाणिकता की पुष्टि अवश्य करें।
ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत यदि कोई व्यक्ति सरकारी योजना या सब्सिडी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करता है या आपके साथ साइबर ठगी हो जाती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर मिलने वाले लालच में जल्दबाजी न करें। याद रखें—सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए किसी अनजान बिचौलिए को पैसे देना जरूरी नहीं है। पहले सत्यापन करें, फिर ही कोई कदम उठाएं। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। #newstodayhry @newstodayhry




