चोरीकांड में प्रदीप गिरफ्तार! सामान बरामद करने के लिए होगी गहन पूछताछ
चोरीकांड में प्रदीप गिरफ्तार! सामान बरामद करने के लिए होगी गहन पूछताछ

हिसार -(अमित कुमार ):-पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर हिसार पुलिस ने घर से सोने के गहने व नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी प्रदीप निवासी गांव दाहीमा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस संबंध में थाना सदर पुलिस से ASI मेहन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार निवासी गांव नलवा ने शिकायत दी थी कि दिनांक 26 सितंबर 2026 को दिन के समय किसी काम से बाहर गया हुआ था जब वापिस आकर देखा तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर से सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी मामले की जांच के दौरान थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी प्रदीप निवासी दाहीमा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान होगी गहन पूछताछपुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा चोरीशुदा सोने के गहने और नकदी बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। एसपी हिसार की आमजन से अपील: अपने घरों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। घर बंद करके बाहर जाते समय दरवाजों और खिड़कियों को अच्छी तरह बंद रखें तथा घरों और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।#newstodayhry @newstodayhry




