एक भव्य समारोह में विभिन्न अध्यापकों को सम्मानित किया गया II
एक भव्य समारोह में विभिन्न अध्यापकों को सम्मानित किया गया II


अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह :-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राष्ट्रीय अध्यापक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में विभिन्न अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरेश कुमार ग्रोवर, प्रवक्ता (अंग्रेज़ी), राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बप्पा को उनके 21 वर्षों की विशिष्ट उपलब्धियों पर प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। श्री ग्रोवर ने शिक्षा की गुणवत्ता को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के साथ 37 बार स्वैच्छिक रक्तदान किया, गुड गवर्नेंस अवार्ड प्राप्त किया, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिलाए, आईसीटी के माध्यम से नवाचारी शिक्षा दी, फर्स्ट एड और होम नर्सिंग के प्रवक्ता के रूप में कार्य किया तथा स्काउटिंग क्षेत्र में हिमालय वुड बैज होल्डर के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया।
उन्होंने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि:-
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. इंदर गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की। उन्होंने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का वास्तविक मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण का आधार स्तंभ है। शिक्षक केवल ज्ञान का ही नहीं बल्कि संस्कार और मूल्यों का भी संवाहक होता है, और आज के समय में जब शिक्षा तकनीकी और आधुनिक साधनों से जुड़ रही है तब भी शिक्षक की भूमिका अपरिवर्तनीय और प्रेरणादायी बनी हुई है।
नरेश कुमार ग्रोवर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि:-
सम्मान प्राप्त करने के बाद नरेश कुमार ग्रोवर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि सम्पूर्ण शिक्षक समाज का है। उन्होंने कहा कि वे अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और समाज सेवा, नैतिक शिक्षा तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा को नई दिशा देने का संकल्प लेते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



