Haryana
Trending

लाड़ो लक्ष्मी योजना बनेगी महिला सशक्तिकरण की नई पहचान: प्रदीप रातुसरिया II

लाड़ो लक्ष्मी योजना बनेगी महिला सशक्तिकरण की नई पहचान: प्रदीप रातुसरिया II


महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी लाडो लक्ष्मी योजना: प्रदीप रातुसरिया

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने एक प्रेस बयान में कहा कि दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को अमलीजामा पहनाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल की है। सरकार की यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि इस योजना से प्रदेश की लाखों महिलाएं लाभांवित होंगी। दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आज से ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। एक नवंबर को महिलाओं को खाते में पहली किश्त आनी शुरू हो जाएगी। रातुसरिया ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच, अथक मेहनत और जनसेवा का समर्पण हर भारतीय के जीवन को संवार रहा है। इससे पूर्व सरकार ने नमो ड्रोन दीदी आत्म निर्भर, 33 प्रतिशत महिला सशक्तिकरण को आरक्षण देने, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, स्वदेशी अभियान, जन धन योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, स्मार्ट सिटी मिशन, उज्ज्वला योजना और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं चलाई, जो न केवल हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं, बल्कि हर गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में खुशियां और उम्मीदें लेकर आई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर लगातार जनहितैषी नीतियां बना रही है, जिससे देश का हर पात्र नागरिक लाभांवित हो रहा है I I #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button