Haryana
Trending

फरीदाबाद में बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए प्रशासन ने की तैयारी आने वाले मानसून में फरीदाबाद शहर में जलभराव न हो।।

फरीदाबाद में बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए प्रशासन ने की तैयारी आने वाले मानसून में फरीदाबाद शहर में जलभराव न हो।।

फरीदाबाद-(मनोज सूर्यवंशी):- फरीदाबाद में बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए प्रशासन ने की तैयारी आने वाले मानसून में फरीदाबाद शहर में जलभराव न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह यादव ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए सीनियर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर अधिकारी को अलग-अलग वार्ड में जिम्मेदारी दी गई है। ये अधिकारी अपने इलाके में नालों और पानी निकासी की स्थिति को चेक करेंगे। अगर कहीं पानी निकालने के लिए मोटर या पम्प सेट की जरूरत होगी तो वह भी तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा, हर दिन इन अधिकारियों से फीडबैक लिया जा रहा है ताकि बारिश के समय किसी को परेशानी न हो। साथ ही जिन जगहों पर नालों पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है, वहां से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसके लिए तोड़फोड़ की कार्रवाई भी चल रही है। इस काम में सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button