Haryana
Trending

40 वर्षों की दुश्मनी खत्म कर गांव बप्पां में कायम हुआ भाईचारा, समाज को मिली प्रेरणा II

40 वर्षों की दुश्मनी खत्म कर गांव बप्पां में कायम हुआ भाईचारा, समाज को मिली प्रेरणा II

बड़ागुढ़ा -(गुरनेब सिंह दंदीवाल):- बप्पां में परिवारिक मसले में भाईयों में किसी बात को लेकर चल रही वर्षों पुरानी दुश्मनी खत्म कर सभी मतभेद भूलाकर आपसी भाईचारा किया क़ायम,,- डा. बंसी लाल कंबोज,सरपंच प्रतिनिधि बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव बप्पां में परिवारिक मसले को लेकर पिछले करीब 40 सालों से किसी पुराने लड़ाई झगड़े के कारण आपसी बेरभाव चल रहा था, लेकिन अब इस दुश्मनी को समाप्त कर एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की गई है। गांव बप्पां समस्त ग्राम पंचायत एवं सरपंच प्रतिनिधि हरबंस लाल डा. बंसी लाल कंबोज , औम प्रकाश कंबोज, अमीर चंद कंबोज, बिक्रम कंबोज, बंसी लाल गाबा, रणधीर बिश्नोई, मांगेराम बिश्नोई, डाक्टर शाम लाल कंबोज, नछतर सिंह डाक्टर विजय इंसा आदि क्षगणमान्य लोगों के प्रयास से दोबारा फिर मिलजुलकर रहने की सहमति बना कर एक मिसाल पेश की गई जोकि समाज में प्रेरणादायी बन चुकी है। शुक्रवार व शनिवार दो दिन तक गणमान्य लोगों के प्रयास से यह शनिवार शाम तक ये मसला हल हो गया जिसके चलते यह खुशी का माहौल शनिवार और रविवार तक भी चलता रहा और लोगों में मिठाई, लड्डू बाँट कर खुशी का इजहार किया जा रहा है जिसमें परिवार में महिलाओं, बच्चों, व बुजुर्गों और युवाओं ने खूब खुशी मनाई और आपस गले मिलकर बीती बातों को भूलाकर आपसी प्रेम भाव से जलपान, चाय, मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई और माता रानी के धार्मिक स्थल पर माथा टेका और आपसी मेलजोल बना कर रहने की सहमति बनाई गई है।।वहीं उपस्थित सभी ने भी दोनों परिवारों को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य मिलजुल रहने की प्रेरणा दी। लंबे समय बाद आपसी सहमति , बोलचाल होने पर एक दूसरे को गले मिलते हुए भविष्य में आपसी भाईचारा क़ायम रखने की प्रेरणा दी गई। वही इस समझोते पर सरपंच प्रतिनिधि बंसी लाल कंबोज सहित गणमान्य लोगों का भी आभार व्यक्त किया गया जिनके प्रयास से परिवारिक लड़ाई झगड़ा होने पर कोर्ट कचहरी थाने, पंचायतें तक होने के बाद आखिर कार 40 सालों बाद अपने बुजुर्गों के आपसी मतभेद भूलाकर नई पीढ़ी दोबारा फिर एकजुट हुई और आपसी भाईचारा क़ायम करके समाज में एक बहुत बढ़िया प्रेरणास्रोत बने। उल्लेखनीय है कि करीब 40 साल पहले किसी बात को लेकर बुजुर्गों में यह विवाद उपजा था,, जोकि तीसरी पीढ़ी में जाकर दोबारा फिर आपसी मतभेद भूलाकर परिवार में आपसी मेलजोल होने पर यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, और आमजन ने भी इसे सराहनीय कार्य बताया है जोकि समाज में एक प्रेरणास्रोत बन गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button