श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई 26 जुलाई को धूम धाम से मनाएगी हरियाली तीज महोत्सव II
श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई 26 जुलाई को धूम धाम से मनाएगी हरियाली तीज महोत्सव II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई 26 जुलाई को धूम धाम से मनाएगी हरियाली तीज महोत्सव पलवल। यहाँ की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई द्वारा आगामी 26 जुलाई शनिवार को हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया जा रहा है। कार्यक्रम श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल द्वारा नव निर्मित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ओमेक्स हाईट्स के पीछे, फेस-1,ओमेक्स सिटी, पलवल में दोपहर 12.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक किया जाएगा। यह जानकारी श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई की संयोजक श्रीमती कविता मंगला ने एक भेंट वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न तरह के गेम्सज व स्वरुचि भोज होगा। उन्होंने वैश्य अग्रवाल समुदाय से सबंधित महिलाओं को आग्रह करते हुए कहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है इसलिए प्रतिभागी महिलाएं जयपुरी, बंधेज साड़ी, लहँगा (सभी रंग) या हरी साड़ी लहँगा पहन कर आएं। इसके अलावा सभी बहनों को मेहँदी लगा कर भी आना होगा तथा सभी सखियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गेम्सज में भी भाग लेना भी जरुरी होगा। श्रीमती कविता मंगला ने बताया की सभी प्रतिभागी महिलाओं को उपहार भेंट किये जायेंगें तथा गेम्सज में विशेष स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी महिला को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने वैश्य अग्रवाल समुदाय से सबंधित महिलाओं को अनुरोध किया है कि वह कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले तथा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वयं की अनुमति व्हाट्सएप द्वारा 20 जुलाई 2025 तक अवश्य भेज दें।। #newstodayhry @newstodayhry



