स्तनपान का माता व शिशु के जीवन में महत्व विषय पर संगोष्ठी II
स्तनपान का माता व शिशु के जीवन में महत्व विषय पर संगोष्ठी II


शिशु के संपूर्ण विकास के लिए स्तनपान अत्यंत महत्वपूर्ण: डा नेहा गुप्ता
शिशुकाल में स्तनपान, स्वस्थ जीवन का आधार: डा. नेहा गुप्ता
स्तनपान का माता व शिशु के जीवन में महत्व विषय पर संगोष्ठी
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- भारत विकास परिषद् माधव शाखा सिरसा द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतिम दिन शाखा महिला सहभागिता गतिविधि संयोजक ममता गोयल के संयोजन में स्तनपान का, माता एवं शिशु के जीवन में महत्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन कंसीव अस्पताल सिरसा में किया गया। नगर की सुविख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञा एवं आईवीएफ स्पेशलिस्ट डा. नेहा गुप्ता (गोल्ड मैडलिस्ट), इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम गीत गायन के साथ हुआ। बड़े सरल, सौम्य और सारगर्भित शब्दों से डा नेहा गुप्ता ने, माता व शिशु, दोनों के स्वास्थ्य की दृष्टि से स्तनपान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नारी की सृजनात्मक क्षमता ईश्वर की अनमोल देन है तथा प्रारंभिक समय में शिशु के संपूर्ण विकास के लिए मां का दूध, सुपाच्य है तथा सभी पोषक तत्वों से भरपूर है। इसी से बच्चे की इम्युनिटी बनती है, जो जीवन पर्यन्त उनके स्वास्थ्य की दशा का निर्धारण करती है। डा. मोनिका वर्मा ने परिषद की ओर से राकेश मेहता तथा कंसीव अस्पताल की टीम का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता डा. नेहा गुप्ता को परिषद द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रितेश लम्बोरिया, दर्शना मरोदिया, रेणु शर्मा व हर्ष मरोदिया सम्मिलित हुए। अस्पताल की ओर से राकेश मेहता ने भारत विकास परिषद् माधव शाखा सिरसा द्वारा किया जा रहे समाज कल्याण कार्यों की सराहना की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।। #newstodyhry @newstodayhry



