Haryana
Trending

नाटोल गांव की महिलाओं ने मंगलवार को बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।।

नाटोल गांव की महिलाओं ने मंगलवार को बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।।

अकबरपुर नाटोल गांव की महिलाओं ने बिजली विभाग कार्यालय पर किया घेराव:-

नूंह-(निकुंज गर्ग):- नूंह जिले के अकबरपुर नाटोल गांव की महिलाओं ने मंगलवार को बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि पिछले करीब एक हफ्ते से गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि लगभग सात दिन पहले गांव में बिजली की लाइन के तार अज्ञात लोगों द्वारा काटकर चोरी कर लिए गए थे। इसकी सूचना विभाग को दी गई थी, लेकिन अब तक तार बदले नहीं गए और न ही आपूर्ति बहाल की गई। बिना बिजली के गांव के लोग अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर हैं।

ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि:-

बिजली गुल होने से चोरियों की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वहीं पंखे बंद रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा पीने के पानी की भी भारी समस्या खड़ी हो गई है, क्योंकि पानी की मोटरें बिजली न होने से नहीं चल पा रही हैं। बिजली विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अधिकारियों से तत्काल समस्या समाधान की मांग की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज ही गांव में काम कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। हालांकि जब महिलाओं ने एसडीओ से मुलाकात करनी चाही तो वे कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इससे ग्रामीणों में नाराज़गी और अधिक बढ़ गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली बहाल नहीं की गई तो वे विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button