Haryana
Trending

नशा विरोधी अभियान में सिरसा पुलिस को कामयाबी, 11.82 ग्राम हेरोइन बरामद II

नशा विरोधी अभियान में सिरसा पुलिस को कामयाबी, 11.82 ग्राम हेरोइन बरामद II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर सिरसा पुलिस ने एक आरोपी महेन्द्र कुमार उर्फ मिन्दी पुत्र मनोहर लाल निवासी आरे वाली गली, सरस्वती कालोनी सिरसा को 11.82 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की  दिनांक 11.10.2025 को एएसआई जगबीर सिंह  अपनी टीम  के साथ सरकारी वाहन संख्या  में गश्त व अपराध पड़ताल हेतु रानियां रोड, सरस्वती कॉलोनी, खाजा खेड़ा रोड की ओर मौजूद थे। इसी दौरान एक व्यक्ति काली टी-शर्ट पहने हुए अपने दाहिने हाथ में काले रंग का मोमी लिफाफा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा, जिस पर शक होने के कारण उसे काबू कर लिया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम महेन्द्र कुमार उर्फ मिन्दी पुत्र मनोहर लाल निवासी आरे वाली गली, सरस्वती कालोनी सिरसा बताया !  स्वतंत्र गवाह  की उपस्थिति में उसकी तलाशी ली गई तो उसके हाथ में पकड़े काले रंग के मोमी लिफाफे से एक पारदर्शी मोमी पन्नी में लिपटी हेरोइन (वजन 11.82 ग्राम) बरामद हुई। बरामद हेरोइन को  कब्ज़ा पुलिस में लिया गया! इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना शहर सिरसा में उक्त अभियोग दर्ज किया गया । आरोपी को आज पेश अदालत करके आरोपी  रविन्द्र को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है!रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन  तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button