अरोड़वंश समाज की एकजुटता से सेवा सदन का निर्माण आगे बढ़ा II
अरोड़वंश समाज की एकजुटता से सेवा सदन का निर्माण आगे बढ़ा II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री अरोड़वंश सेवा सदन के नवनिर्मित भवन के प्रथम तल का लेंटर शुक्रवार को लगाया गया। इस मौके पर ब्रैड-पकौड़ों व जलेबी का लंगर लगाया गया। श्री अरोड़वंश सेवा सदन के प्रधान कृष्ण गुंबर ने बताया कि 31 अगस्त 2025 को उन्होंने श्री अरोड़वंश सेवा सदन के प्रधान का कार्यभार संभाला था। कार्यभार संभालने के बाद श्री अरोड़वंश सेवा सदन के निर्माण कार्य ने गति पकड़ी। इसी कड़ी में आज प्रथम तल का लेंटर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि भवन के निर्माण कार्य को सदन के सदस्यों व समाज को साथ लेकर और गति दी जाएगी, ताकि जल्द से जल्द भवन का निर्माण कार्य पूरा हो सके। बता दें कि इससे पहले काफी समय से श्री अरोड़वंश सेवा सदन का कार्य बीच में अटका हुआ था। अब प्रधान कृष्ण गुंबर की अध्यक्षता में निर्माण कार्य ने गति पकड़ी है और जल्द निर्माण कार्य पूरा कर समाज के लोगों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस मौके पर सतपाल सेठी, वेद भारती, वीरभान सेठी, सुमित बब्बर, हर्ष अरोड़ा, मनोज मकानी, सीए मोहित गुंबर, गुरदयाल मेहता, गंगाराम बजाज, रामनारायण सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



