Haryana
Trending

इंद्री में पड़ी विजिलेंस की रेड, ग्राम पंचयात सचिव अमित को किया गिरफ़्तार II

इंद्री में पड़ी विजिलेंस की रेड, ग्राम पंचयात सचिव अमित को किया गिरफ़्तार II

इंद्री-(विजय कम्बोज):- इंद्री  में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक ग्राम पंचायत सचिव को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने एक व्यक्ति से बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी, जिसके बाद अधिकारियों ने जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है। आरोपी की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, वह लाडवा के जैनपुर का रहने वाला है। विजिलेंस अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि टीम को शिकायत मिली थी कि पंचायत सचिव अमित कुमार रिश्वत की मांग कर रहा है। पूरा मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। इसके तहत शिकायतकर्ता को कैमिकल वाला पाउडर लगे नोट दिए गए और उसे आरोपी के पास भेजा गया। इंद्री नगरपालिका कार्यालय के बाहर 20 हजार रुपए आरोपी को सौंपे, उसी समय विजिलेंस की टीम ने दबिश दी। आरोपी के हाथों में कैमिकल लगे नोट मिलने के बाद उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीम ने मौके पर पूरी कार्रवाई पूरी की और सभी सबूत भी जब्त किए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button