Haryana
Trending

तीज महोत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन: महिलाओं ने दिखाया सांस्कृतिक उत्साह, विजेताओं को सम्मानित किया गया II

तीज महोत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन: महिलाओं ने दिखाया सांस्कृतिक उत्साह, विजेताओं को सम्मानित किया गया II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- तीज का व्रत निर्जला रखा जाता हैं तथा यह विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं क्योंकि इस दिन महिलाएं अखण्ड सौभाग्य और सुख समृद्धि के लिए माता पार्वती के पार्थिव रूप की पूजा अर्चना करती हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय प्रीत नगर में तीज महोत्सव पर मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस व्रत से सौभाग्यवती स्त्रियां अपने सुहाग को अखण्ड बनाए रखने में सहायक होती हैं और अविवाहित युवतियों को मनानुसार वर की प्राप्ति होती हैं तथा इससे जीवन में आनन्द, शांति और समृद्धि आती हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि इस दिन महिलाओं को गेहूं का दान करना सबसे शुभ माना जाता हैं क्योंकि गेहूं का दान सोने के दान के बराबर माना जाता हैं क्योंकि इससे अक्षय फल की प्राप्ति होती हैं। इस अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को फल एवं मिठाई का दान करना चाहिए जिससे भगवान शिव एवं माता पार्वती प्रसन्न होते हैं और उनका हमें आशीर्वाद प्राप्त होता हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं। उन्होंने कहा कि लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता करवाकर महिलाओं को मेंहन्दी का इतिहास व उसके महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेहदी विवाह के बंधन का प्रतीक हैं जिसमें दुल्हन को ही नहीं बल्कि दूल्हे को भी लगाई जाती हैं। इस अवसर पर मेहन्दी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गीता को प्राप्त हुआ तथा दूसरा स्थान अर्चना को मिला एवं तृतीय स्थान पर मुस्कान रहीं। सभी विजेताओं को गोल्ड मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संदीप कौर ने मुख्यातिथी स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत करते हुए कहा कि तीज के अवसर पर मेहन्दी प्रतियोगिता करवाकर लायन्स क्लब सिरसा अमर ने एक सराहनीय कार्य किया हैं जिसके लिए मैं उनको बधाई देती हॅूं तथा इस तरह की प्रतियोगिता से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता हैं और उन्हें खुशी मिलती हैं। इस अवसर पर पूजा, प्रतिज्ञा, अर्चना, सिमरन, कनिका, नीलम, रीना उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button