Haryana

आज 15 मई को तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए सिरसा से विशेष ट्रेन होगी।।

आज 15 मई को तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए सिरसा से विशेष ट्रेन होगी।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 15 मई (शुक्रवार) को सिरसा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सिरसा रेलवे स्टेशन से इस विशेष ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर ही मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सूचना यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को 12:30 बजे तक रेलवे स्टेशन सिरसा पर पहुंचना होगा। आवेदक अपने साथ आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं। श्रद्धालुओं को आवेदन पत्र की फोटोप्रति अथवा आवेदन क्रमांक संख्या आधार कार्ड फैमिली आईडी की फोटो प्रति दो पासपोर्ट साइज फोटो स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तथा विभाग द्वारा जारी किया गया आईकार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। बिना आवश्यक दस्तावेजों के यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा हो सकती है। इसके अलावा जिन श्रद्धालुओं ने पहले ही अपने आवेदन जमा करवा दिए हैं उन्हें दोबारा आवेदन जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है। केवल वही श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंचे जिन्हें विभाग द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई है तथा जिन्होंने यात्रा पर जाने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है।
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन सिरसा पर ही हेल्प डेस्क चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।। Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button