अवैध 16 किलोग्राम गांजा का परिवहन करते चार आरोपी ईयोन कार सहित गिरफ्तार II
अवैध 16 किलोग्राम गांजा का परिवहन करते चार आरोपी ईयोन कार सहित गिरफ्तार II

सीहोर-(पवन कुमार लोधी):- दिनांक 03 अगस्त 2025 को थाना जावर क्षेत्र अंतर्गत दो बसों की दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में चौहान बस को पीछे से टक्कर लगने के कारण बस पलट गई थी, जिससे डिक्की जाम हो गई थी। क्रेन की सहायता से बस को सीधा कर डिक्की खोली गई।
इसी दौरान तीन युवक डिक्की से सामान निकालकर एक ईयोन कार में रख रहे थे। पुलिस को युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं, जिस पर तत्काल कार की तलाशी ली गई। वाहन में चार युवक सवार थे और 7 बैग रखे गए थे। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें टेप से पैक किए हुए कुल 9 पैकेट गांजा (वजन लगभग 16 किलो) बरामद किया जाकर अपराध क्रमांक 284/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- पियुष पिता बीरू कुचबंदिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी – चांदवड़, थाना मंडी, जिला सीहोर
- चंदन पिता सुनील कुचबंदिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी – चांदवड़, थाना मंडी, जिला सीहोर
- कुनाल पिता राजेश कुचबंदिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी – चांदवड़, थाना मंडी, जिला सीहोर
- एक नाबालिग लड़का (नाम गोपनीय)
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा स्वीकार किया गया कि यह गांजा उड़ीसा से लाया गया है और इंदौर से बस में सवार होकर इसे सीहोर क्षेत्र पहुंचाया जाना था।
उपलब्ध मादक पदार्थ एवं वाहन का विवरण:
बरामद गांजा: 16 किलो (लगभग) कीमती करीबन 352000/-रुपए
वाहन: हुंडई ईयोन कार क्रमांक MP 37 C 4681 कीमती करीबन 300000/- रुपए
कुल मशरूका : कीमती करीबन 652000/- रुपए
थाना जावर पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को दिनांक 04 अगस्त 2025 को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हेतु निवेदन किया जाएगा। सराहनीय भूमिका – उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीता देअरवाल, उपनिरीक्षक बाबूलाल मालवीय, प्र आर 668 सुनिल वर्मा, प्र आर 619 जस्सूलाल,प्र आर 238 सीताराम, आर 55 अनिल, आर 454 बलराम, आर 215 सुरेन्द्र, आर 219 अमित, आर 555 देवेंद्र, आर 142 अरुण शर्मा, आर 278 पवन, आर 624 मनोज, म. आर 874 हीरामणी, सैनिक 461 लाखन सिंह, सैनिक 226 बनेसिंह, सैनिक 168 राहुल, सैनिक 330 जगदीश की सराहनीय भूमिका रही II #newstodayhry @newstodayhry



