Haryana
Trending

स्वच्छता के नायकों को सलाम: करनाल में आयोजित हुआ सफाई मित्र सम्मान समारोह II

स्वच्छता के नायकों को सलाम: करनाल में आयोजित हुआ सफाई मित्र सम्मान समारोह II

स्वच्छता के नायकों को सलाम: करनाल में आयोजित हुआ सफाई मित्र सम्मान समारोह:-

करनाल-(सुभाष गुप्ता):- आज करनाल में आयोजित सफ़ाई मित्र सम्मान समारोह में सहभगिता कर हमारे सभी सफाई मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2024-25 में करनाल शहर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 हजार से 3 लाख जनसंख्या की सुपर स्वच्छ शहर श्रेणी में तीसरा स्थान तथा कूड़ा मुक्त शहर श्रेणी में 3 स्टार रेटिंग और वाटर प्लस स्टेटस भी हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

हमारे सफ़ाई मित्र इस स्वच्छता अभियान :-

हमारे सफ़ाई मित्र इस स्वच्छता अभियान के सच्चे नायक हैं जिनके अथक प्रयासों के कारण ही करनाल ने यह गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है तथा यह सम्मान उन सभी सफ़ाई मित्रों और जागरूक नागरिकों के संकल्प और समर्पण की सशक्त अभिव्यक्ति है।

सफ़ाई मित्र और नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ :-

मैं पुनः एक बार फिर करनाल नगर निगम, हमारे सफ़ाई मित्र और नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ और आशान्वित हूँ कि आने वाले वर्षों में करनाल और सोनीपत के साथ ही हरियाणा के अन्य शहर भी स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार में अपना परचम लहराएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button