Haryana
Trending

फरीदाबाद में दुकानों को तोड़े जाने के नोटिस पर बवाल, दुकानदार पहुंचे नगर निगम II

फरीदाबाद में दुकानों को तोड़े जाने के नोटिस पर बवाल, दुकानदार पहुंचे नगर निगम II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद की गांधी कालोनी रेलवे रोड़ किनारे स्थित दुकानों को अवैध बताकर तोड़ने के लिए चिपकाए गए नोटिस के बाद आज स्थानीय दुकानदारों इकट्ठा होकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे । इस मौके पर सभी दुकानदार अपने साथ अपनी दुकान के लीगल डॉक्यूमेंट्स भी साथ लेकर आए थे। मीडिया से बात करते हुए स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वह पिछले कईं वर्षों से यहां अपना रोजगार चला रहें हैं और अचानक से नगर निगम उसे अवैध बताकर तोड़ने के नोटिस चिपका रहा है । इसी के चलते वह आज निगम कमिश्नर से मिलकर अपनी दुकानों के लीगल पेपर्स दिखने आए है । उन्होंने कहा कि रेलवे रोड़ पर सीवर के ओवरफ्लो की समस्या के साथ साथ रेहड़ी खोमचे वाले हैं जिनके चलते रेलवे रोड़ पर ट्रैफिक जाम रहता है। उन्होंने बताया कि रेलवे रोड़ को यदि ट्रैफिक जाम से निजात चाहिए तो उसके लिए कईं तरह के विकल्प उनके पास है जिसे वह निगम कमिश्नर के साथ सांझा करेंगे और अपनी दुकानों को बचान के साथ साथ ट्रैफिक की समस्या से बचने का उपाय भी देंगे। वहीं कुछ बुजुर्ग महिला दुकानदारों ने कहा कि यदि उनकी दुकानें तोड़ी जाएंगी तो वह सड़क पर आजाएंगे ऐसे में वह मीडिया के माध्यम से अपील करती है कि उनकी दुकानें को न तोडा जाए। दुकानदारों की भीड़ निगम कमिश्नर के सामने जब इकट्ठा हुई तब निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खरगटा ने कुछ दुकानदारों को अपने अपने ऑफिस में बुलाया और उनकी समस्या को सुना । जिसके बस दुकानदारों ने उनसे खुलकर बातचीत की और कब बाहर आए तो उनके चेहरे खिले हुए थे। उन्होंने बताया कि निगम कमिश्नर ने उनसे बहुत अच्छे से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया है कि यदि उनकी दुकानें लीगल है तो उन्हें तोड़ा नहीं जायेगा बल्कि जो लोग अवैध रूप से बैठे हुए हैं उन्हें यहां से हटाया जायेगा। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि निगम कमिश्नर ने साफ साफ कहा है कि वह घबराए नहीं और बढ़िया से दिवाली मनाए । आपको बता दें कि करोड़ों की लागत से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण चल रहा है जिसके चलते रेलवे रोड़ की सड़क को चौड़ा किया जाना है इसी को लेकर निगम द्वारा नोटिस चिपकाया गया था । हालांकि दुकानदारों का विरोध देख निगम कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन तो दे दिया है ओर दुकानदार संतुष्ट होकर वापिस चले गए है अब देखना होगा सड़क को चौड़ा करने के लिए निगम अगला कदम क्या उठाएगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button