Haryana
Trending

“सिरसा: शाह सतनाम जी फ्री आई कैंप में 39 सफल नेत्र ऑपरेशन, हजारों मरीजों का निशुल्क उपचार” II

"सिरसा: शाह सतनाम जी फ्री आई कैंप में 39 सफल नेत्र ऑपरेशन, हजारों मरीजों का निशुल्क उपचार"

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में आयोजित 34वें याद-ए-मुर्शिद परम पिता शाह सतनाम जी महाराज फ्री आई कैंप के तहत शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार से चयनित मरीजों के नेत्र ऑपरेशन शुरू हो गए। दूसरे दिन तक 6217 मरीजों की आंखों की जांच की जा चुकी है, जबकि 39 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए हैं। शनिवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में ऑपरेशन कार्य का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति के सदस्यों और चिकित्सकों ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा इलाही नारे और अरदास के साथ किया। अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गर्ग इन्सां, डॉ. गीतिका इन्सां, शाह सतनाम जी सार्वजनिक अस्पताल श्री गुरुसरमोड़िया से डॉ. ललित तथा चंडीगढ़ से वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अवनीश गुप्ता व उनकी टीम द्वाराऑपरेशन किए जा रहे हैं। अस्पताल में दो आधुनिक ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं, जहां चार टेबल पर अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। अब तक 600 मरीजों को चश्मे और 1400 से अधिक मरीजों को दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गई हैं। ऑपरेशन के लिए 121 मरीजों का चयन किया गया है, जिनमें से 39 केऑपरेशन पूरे हो चुके हैं। इनमें 35 सफेद मोतिया और 4 काला मोतिया के ऑपरेशन शामिल हैं। कैंप में मरीजों की जांच का सिलसिला 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग मेडिकल वार्ड बनाए गए हैं। पैरामेडिकल स्टाफ दवाइयों सहित सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। वहीं शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के महिला व पुरुष सेवादार भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई और आवागमन में मरीजों की नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हैं। मरीजों के साथ आए परिजनों ने सेवादारों की सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे मानवता का सच्चा उदाहरण बताया। कैंप में सेवाएं देने पहुंचे विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भी व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए इसे गरीब व असहाय लोगों के लिए वरदान बताया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button