रतिया में प्राइवेट बस चालकों की मनमानी से नाराज़ छात्र, बस अड्डा और हाईवे जाम II
रतिया में प्राइवेट बस चालकों की मनमानी से नाराज़ छात्र, बस अड्डा और हाईवे जाम II


फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- फतेहाबाद के रतिया में प्राइवेट बस चालको की मनमानी से छात्र परेशान है प्राइवेट बसों पर पास न चलने पर आज छात्रों ने रतिया बस अड्डे पर खूब हंगामा किया भड़के छात्रों ने जहां बस अड्डे का गेट बंद कर वही हरियाणा पंजाब स्टेट हाईवे को भी जाम किया इस जाम के दौरान अनेकों वाहन जाम में फंस गए और बस अड्डे के अंदर न तो किसी प्राइवेट बस को बाहर आने दिया और ने ही किसी प्राइवेट बस को बस अड्डे के अंदर जाने दिया। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्राइवेट बस चालक उन्हें आए दिन परेशान करते हैं प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार परिवहन विभाग ने उनके बस पास बना दिए मगर उनके गांव में सरकारी बसों की वजह प्राइवेट बसे चलती हैं जिससे बस के चालक परिचालक उन्हें नीचे उतार देते हैं और बदसलूकी करते हैं टिकट का दबाव डालते हैं और छात्र-छात्राओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता तब तक वह बस अड्डे का गेट बंद करेंगे और रोड भी जाम रखेंगे वही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाया मगर छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे काफी कहा सुनी के बाद आखिर पुलिस ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि 25 सितंबर तक उन्हें बसों पर जाने की अनुमति है वह इसको लेकर उसका समाधान भी करेंगे पुलिस के समाधान के बाद आकर छात्र-छात्राओं ने रोड खोलकर गेट को भी खोल दिया उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर से वह बड़ा प्रदर्शन करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



