Haryana
Trending

थाना शहर सिरसा पुलिस ने अपहरण व मारपीट मामले मे तीसरा आरोपी किया गिरफ्तार II

थाना शहर सिरसा पुलिस ने अपहरण व मारपीट मामले मे तीसरा आरोपी किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- थाना शहर सिरसा पुलिस ने अपहरण व मारपीट के एक गंभीर मामले में तीसरा आरोपी शुभम उर्फ सूबे पुत्र राजपाल वासी दडबा कलां जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की शिकायत कर्ता संदीप कुमार पुत्र जैल सिहं वासी दङबा कलां जिला सिरसा ने बताया मामला 22 जुलाई 2025 को लाल बत्ती चौक सिरसा पर एक युवक के अपहरण व बाद में गांव चाडीवाल में ले जाकर मारपीट करने से संबंधित शिकायत दी थी कि उसका भाई प्रदीप कुमार सिरसा आया हुआ था। लाल बत्ती चौक पर प्रदीप कुमार के साथ कुछ युवकों ने झगड़ा किया और बाद में सफेद रंग की कार में जबरन बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। बाद में गांव चाडीवाल में ले जाकर डंडों से गंभीर चोटें पहुँचाई गईं। संदीप कुमार पुत्र जैल सिहं वासी दङबा कलां जिला सिरसा ब्यान पर थाना शहर सिरसा में उक्त अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की तफ्तीश के दौरान थाना शहर सिरसा पुलिस ने पहले ही दो आरोपी को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से घटना में प्रयोग की गई कार व डंडा बरामद किया गया था। पुलिस ने अब तीसरा आरोपी शुभम उर्फ सूबे पुत्र राजपाल निवासी दड़बा कलां को भी काबू कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसने भी जुर्म स्वीकार किया ।आरोपी शुभम उर्फ सूबे को अदालत में पेश करके आज न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button