Haryana
Trending

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की दुकानों पर सीएम फ्लाइंग की रेड II

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की दुकानों पर सीएम फ्लाइंग की रेड II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में मिठाइयों की दुकानों पर सीएम फ्लाइंग की रेड, भरे जा रहे सैंपल, अधिकारियों का कहना आगे भी जारी रहेगी रेड त्योहारों के सीजन में मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है ऐसे में जरूरी है कि गुणवत्ता की जांच हो ताकि लोगों को उच्च गुणवत्ता की मिठाई मिल सके और लोग मिठाई खाकर बीमार न पड़े, इसी के चलते कुरुक्षेत्र में आज सीएम फ्लाइंग की रेड हुई मिठाइयों की दुकानों पर जाकर सैंपल भरे गए व दुकानों के दस्तावेज भी चेक किए गए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए फूड इंस्पेक्टर अमित चौहान ने बताया कि आज सुबह से ही कुरुक्षेत्र में रेड जारी है और अब तक दो दुकानों पर रेड की जा चुकी है, उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य उन दुकानों पर सैंपलिंग करना है जहां पर थोक में मिठाइयां बनती हैं और आगे दुकानों पर सप्लाई होती है उन्होंने बताया कि मिठाई के साथ साथ दुकानदारों के लाइसेंस भी चेक किए जा रहे है उन्होंने ग्राहकों से भी अपील की कि जब वह मिठाई खरीदने जाएं तो उसी दुकानदार से मिठाई खरीदें जो रजिस्टर्ड हो।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button