Haryana
Trending

रोटरी क्लब सिरसा न्यू जेन ने किया पौधारोपण II

रोटरी क्लब सिरसा न्यू जेन ने किया पौधारोपण II

दिशा संस्था में विशेष बच्चों को वितरित किया भोजन:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- रोटरी क्लब सिरसा न्यू जेन ने अपने पहले सवा प्रोजेक्ट को पौधारोपण अभियान के साथ गर्व से पूरा किया। रोटेरियन राहुल सुधा ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत एरा लॉरेल गार्डन, बरनाला रोड, सिरसा में पौधे रोपित किए गए और उनकी सार-संभाल का भी संकल्प लिया गया। इसके बाद भोजन दिशा संस्था में विशेष जरूरतों वाले बच्चों और महिलाओं को भोजन वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि जिला गवर्नर रोटेरियन भूपेश मेहता के दूरदर्शी मार्गदर्शन में सभी सदस्य समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी तौर पर काम कर रहे है।

राहुल सुधा ने कहा कि हमने प्रकृति के संरक्षण और मानवता की सेवा का संकल्प लिया है:-

राहुल सुधा ने कहा कि हमने प्रकृति के संरक्षण और मानवता की सेवा का संकल्प लिया है। आज हमने केवल पेड़ ही नहीं लगाए, बल्कि एक हरे-भरे और दयालु कल की उम्मीद भी बोई है। दिशा के सचिव सुरेंद्र भाटिया ने क्लब के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर राहुल सुधा, अननय मेहता, पारस मेहता, तरुण गर्ग, हर्षवर्धन मेहता, सेतुकृत बजाज, आयुष गुप्ता, नितिन चुग, पुलकित मेहता, अर्पित सेतिया, डा. दीपक अग्रवाल, अवनीश सिंह, संयम ग्रोवर, डा. अंशुमन कौशल, दिव्यांशु डुमरा, निखिल गोयल, सीए विरेन मलिक, सौमिल अग्रवाल उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button