हैरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II
हैरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना नाथुसरी चौपटा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 102/2025 धारा 21B//61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना नाथुसरी चौपटा में वांछित नशा सप्लायर आरोपी अजय पुत्र बलवान वासी नाथुसरी चौपटा को प्रोडक्शन वारन्ट पर लेकर गिरफ्तार किया है । इस अभियोग मे 10.32 ग्राम हिरोइन बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ हैरोईन आरोपी नरेश पुत्र राजेन्द्र वासी चाहरवाला को बेची थी । आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा । सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा II #newstodayhry @newstodayhry



