Haryana
Trending

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: सिरसा में हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार II

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: सिरसा में हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार II

ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत हेरोइन बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर काबू:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए बड़ागुढा थाना पुलिस ने 8 ग्राम 68 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को भी बड़ागुढा रेलवे स्टेशन सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए बड़ागुढा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सप्लायर आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ गौरी पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव रघुआना जिला सिरसा के रुप में हुई है । गौरतलब है कि 5 अप्रैल 2025 को नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने गांव रघुआना क्षेत्र से एक आरोपी को हेरोइन सहित काबू कर उसके खिलाफ थाना बड़ागुढा में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उक्त हेरोइन कुलदीप सिंह उर्फ गौर से लेकर आया था । थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ बड़ागुढा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच के दौरान बड़ागुढा थाना पुलिस ने सप्लायर आरोपी को बड़ागुढा रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर काबू कर लिया । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर जिला सिरसा जेल मे भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button