Haryana
Trending

यमुनानगर में दिनदहाड़े लूटपाट का प्रयास, विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला II

यमुनानगर में दिनदहाड़े लूटपाट का प्रयास, विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर के थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव खारवन में लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करने जा रहे युवक को दो बदमाशों ने दिनदिहाड़े चाकू की नोक पर लूटने का प्रयास किया। आरोपियों ने पहले उसके गले से सोने का लॉकेट स्नेच कर लिया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी अपनी बाइक वहीं छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। पीड़ित युवक विक्की मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और गांव बलाचोर के पास एक प्लाइवुड फैक्ट्री में कार्यरत है। वह खारवन के पास किराए के मकान में रह रहा था। जैसे ही वह फैक्ट्री जाने के लिए निकला तो रास्ते में दो युवक बाइक पर आए और यमुनानगर का रास्ता पूछने लगे। दिशा बताने के बाद वे थोड़ी दूरी पर जाकर वापस लौटे और अचानक हमला बोल दिया। आरोपियों ने पहले उसके गले का सोने का लॉकेट झपट लिया और मोबाइल छीनने लगे। विक्की ने मोबाइल को कसकर पकड़ लिया तो उनमें से एक ने चाकू निकाल उसकी गर्दन पर वार कर दिया। घायल युवक की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घबराए बदमाश बाइक स्टार्ट न कर पाए और उसे छोड़कर पास के खेतों में भाग निकले। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही जगाधरी सिटी थाना पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, हालांकि बदमाश अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button