Haryana
Trending

बालासर में खेल महोत्सव की धूम, सांसद सुभाष बराला करेंगे विभिन्न खेलों का शुभारंभ II

बालासर में खेल महोत्सव की धूम, सांसद सुभाष बराला करेंगे विभिन्न खेलों का शुभारंभ II

रानिया-(अमन बाँसल):- राज्यसभा सांसद सुभाष बराला 13 नवंबर को बालासर के खेल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के तहत विभिन्न खेलों का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी देते हुए सांसद खेल महोत्सव के रानियां विधानसभा के संयोजक डॉ. सागर केहरवाला ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत बालासर, संतनगर व गिंदड़ां में क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, खो-खो, कबड्डी, मटका दौड़, 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ जैसे दर्जनों खेल होंगे। उन्होंने कहा कि उस दिन इस इलाके के उन खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इलाके का नाम रोशन किया है। बालासर के सरपंच प्रतिनिधि व भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणमाल बालासर ने कहा कि पूरा गांव व इलाके के लोगों में इस आयोजन के प्रति जबरदस्त उत्साह है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button