शिविर में 61 लोगों ने किया स्वैच्छा से रक्तदान ll
शिविर में 61 लोगों ने किया स्वैच्छा से रक्तदान ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) गुरुकुल कंप्यूटर सेंटर, नाथूसरी चोपटा के संस्थापक दिनेश कुमार जांगड़ा के जन्मदिवस (2 अक्टूबर) की पूर्व संध्या पर विशाल रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद सम्मान संगठन एवं आस्था लायंस इंटरनेशनल क्लब के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ सतवीर ढिढारिया, बीडीपीओ स्टालिन सचदेवा, एसएचओ प्रदीप, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस संजय गांधी, रीजनल चेयरमैन लायन तरसेम गोयल, जोन अध्यक्ष डॉ. राजेश गोदारा तथा अमर शहीद सम्मान संगठन के अध्यक्ष सुबह सिंह उपस्थित रहे। आस्था लायंस इंटरनेशनल क्लब की ओर से प्रधान प्रदीप रहेजा, लायन राजेश नरूला, लायन राकेश बजाज, सुनील यादव, रंजीत टक्कर, लायन दिनेश कुमार, लायन डॉ. इंदर सिंह, लायंस, राजेश गोदारा ने उपस्थित होकर दिनेश कुमार जांगड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा रक्तदान के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। अमर शहीद सम्मान संगठन की ओर से अध्यक्ष सुबह सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ओर से रामकृष्ण खोथ, मैडम कुलवंतो एवं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न स्थानों से आए अतिथियों एवं परिवारजनों ने भी दिनेश कुमार जांगड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इनमें बहन उर्मिला, बहन मनीषा देवी, बहनोई अरुण कुमार जांगड़ा (बनग्राम), चिरंजी लाल जांगड़ा किरदान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। वरदान ब्लड बैंक की ओर से राम भगत जी एवं उनकी पूरी टीम ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ रक्तदाताओं की सेवा की। रक्तदान करने वाले सभी डोनर्स को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर में 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। गौशाला लुदेसर के प्रधान शंकर लाल एवं बंसीलाल ने कार्यक्रम में पहुंचकर गुरुकुल संस्थान की सराहना की तथा रक्तदान के महत्व के बारे में जनसंदेश दिया। सरपंच रेखा कासनिया एवं जन प्रतिनिधि जगत कासनिया ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। @newstodayhry #newstodayhry




