Haryana
Trending

महिला कांग्रेस ने श्रद्धा से मनाई गांधी, शास्त्री जयंती ll

महिला कांग्रेस ने श्रद्धा से मनाई गांधी, शास्त्री जयंती ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सिरसा की अनाजमंडी स्थित महात्मा गांधी पार्क में महिला कांग्रेस सिरसा की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिला कांग्रेस की सदस्यों ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित महिलाओं ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी की राह दिखाई और पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी अपनी सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। फौगाट ने कहा कि दोनों महान नेताओं का जीवन देशवासियों के लिए आज भी प्रेरणादायक है। हमें उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में जैसमिन, अंगूरी देवी वर्मा, कमलेश संधू, शकुंतला, पूजा, कविता एवं सरोज रानी सहित महिला कांग्रेस की अन्य महिला कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रही। इस दौरान महिलाओं ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को याद करते हुए सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button