मंगलवार को कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए अवैध कब्जा छुड़वाने की कार्रवाई अमल में लाई गई।।
मंगलवार को कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए अवैध कब्जा छुड़वाने की कार्रवाई अमल में लाई गई।।


रानियां -(विरेन्द्र मलेठीया):- मंगलवार को कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए अवैध कब्जा छुड़वाने की कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान ड्युटी मजिस्ट्रेट गुरदीप सिंह सहित दोनों पक्षों के किसान तथा रानियां पुलिस मौके पर मौजूद रही। किसान अजय कुमार ने बताया कि उनके खेतों को 12 एकड़ लंबा और 3 कर्म चौड़ा रास्ता जाता है जिस पर वकिल चंद, जंगीर चंंद व महावीर पुत्र लालचंद ने पीछले 50 सालों से अवैध कब्जा कर रखा था। कब्जाधारियों द्वारा रास्ता ना देने के चलते उन्हें कानुनी सहायता लेनी पड़ी और एसडीएम कोर्ट ऐलनाबाद ने 16 मई को कब्जा छुडवाने के आदेश जारी किए। ड्युटी मजिस्ट्रेट गुरदीप सिंह ने रानियां पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को कब्जाधारियों से अवैध कब्जा छुड़वाकर रास्ते के हकदार किसान सुभाष पुत्र जरनेल, अजय सिंह पुत्र सुखदेव राम, सतदेव राम, बलवीर चंद व बलदेव राज पुत्र मोर चंद, मनजीत कुमार पुत्र देशराज, अरूण कुमार पुत्र केवल कृष्ण व अर्जुन कुमार पुत्र जीत राम को सौंपा। इस अवसर पर ड्युटि मैजिस्ट्रेट गुरदीप सिंह, रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार सहित दोनों पक्षों के किसान तथा पुलिस टीम मौजूद रही।। newstodayhry @newstodayhry



