Haryana
Trending

लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 145 मरीजों की हुई जांच :रमेश साहुवाला II

लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 145 मरीजों की हुई जांच :रमेश साहुवाला II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के द्वारा श्री परम हंस चेरीटेबल हाॅस्पिटल गौशाला रोड़ पर एक शुगर, बीपी व मेडिकल जाँच कैप का आयोजन क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला के अध्यक्षता में गत दिवस समर्पण हुआ जिसमें डाॅ  आर. एस. सेठी ने मरीजों की जांच की तथा जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की इस अवसर पर डॉ आर. एस. सेठी ने आने संबोधन में कहा कि इस सर्दी के मौसम से बचने के लिए हमें गर्म पेय पदार्थ पीना चाहिए, गर्म पानी से नहाना चाहिए, गर्म कपडे पहनने चाहिए, विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ खाने चाहिए, पर्याप्त पानी पीना चाहिए, योग और व्यायाम करना चाहिए, शरीर पर तेल की मालिश करनी चाहिए, अदरक व तुलसी का काढ़ा पीना चाहिए जिससे हम स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा सुबह और शाम सर्दी के मौसम में बाहर न निकले, मास्क पहनना चाहिए ताकि वायु प्रदूषण से बचाव हो सके, खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोने की आदत डाले, सर्दी के मौसम में गर्म खाना खाए तथा पर्याप्त नींद ले ताकि शरीर का आराम मिल सके और तनाव से बचना चाहिए जिससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा और हम बीमार होने से बच सकेंगे इसके अलावा उन्होंने कहा अगर आपको सर्दी-जुकाम, खांसी व बुखार महसूस हो तो तुरंत अपने चिकित्सक से सलाह ले तथा आवश्यकता अनुसार दवाई भी ले। इससे पूर्व क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने डाॅ आर. एस. का स्वागत करते हुए कहा कि लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर इस तरह के कैंप आयोजित करती रहती हैं तथा अन्य समाजसेवी कार्य भी करती रहती हैं जिससे जरूरतमंदों को फायदा होता हैं और उनको स्वास्थ्य लाभ होता हैं। उन्होंने कहा हल्दी दूध पीने से भी सर्दी, खांसी और दर्द में भी राहत मिल सकती हैं। इस अवसर पर 145 मरीजों की जांच की गई तथा उन्हें सर्दी से बचने के लिए घरेलू उपाय बताए गए। इस अवसर पर डॉ आर. एस. सेठी को मेडल पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जुगनू, पायल, लखविंदर, पूजा, सन्नी सेठी, अंकुश, नीशा सेठी, कश्मीर कमबोज आदि उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button