नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, बच्चों और युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश II
नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, बच्चों और युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश II


नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है पुलिस :-
लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के दिशा-निर्देश पर लोहारू पुलिस लगातार नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में लोहारू थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने फरटिया रोड स्थित स्टेडियम में आयोजित खेल नर्सरी में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को नशे के दुष्परिणामों और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में उपस्थित सैकड़ों बच्चे और युवा उत्साह से भाग लेते नजर आए। थाना प्रभारी ने बच्चों को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि नशा किसी भी रूप में समाज और परिवार को खोखला कर देता है। उन्होंने कहा कि एक छोटी-सी गलती या लापरवाही किसी भी व्यक्ति की पूरी जिंदगी बर्बाद कर सकती है।
नशे से दूर रहने का संदेश:-
थाना प्रभारी ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से हमेशा दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि “नशा पलभर का सुख और पूरी उम्र की बर्बादी है।” यदि किसी को क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस हर नागरिक की सूचना को गोपनीय रखेगी और सख्त कार्रवाई करेगी।
ट्रैफिक नियमों की अहमियत:-
कार्यक्रम में युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। वाहन पर दो से अधिक सवारियां बैठाना खतरनाक और गैरकानूनी है। साथ ही वाहन के सभी जरूरी कागजात – लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) – हमेशा साथ रखने चाहिए। उन्होंने युवाओं को समझाया कि सड़क पर लगी लाल-पीली-हरी बत्ती (ट्रैफिक सिग्नल) केवल रंग नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकेत हैं। नियमों का पालन करने से न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों की जान भी सुरक्षित रहती है।
बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी दि:-
थाना प्रभारी ने छोटे बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह समझ होना जरूरी है कि कब कोई छूना सामान्य है और कब असामान्य। ऐसे किसी भी गलत अनुभव की स्थिति में तुरंत माता-पिता, अध्यापक या पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
लोहारू पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर:-
थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने इस मौके पर कहा लोहारू पुलिस पूरी तरह जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित है। क्षेत्र की जनता को किसी भी समस्या को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी एक कॉल पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद करेगी। पुलिस कार्यशैली को और अधिक पारदर्शी व बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश अंत में थाना प्रभारी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने का सही रास्ता शिक्षा और खेलों में है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को संकल्प दिलाया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अनुशासन, समय का पालन और समाजहित के कार्यों में अपनी ऊर्जा का उपयोग करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



