Haryana
Trending

देशभक्ति गीतों से गूंजा जैन पब्लिक स्कूल, स्वतंत्रता दिवस पर हुआ विशेष आयोजन II

देशभक्ति गीतों से गूंजा जैन पब्लिक स्कूल, स्वतंत्रता दिवस पर हुआ विशेष आयोजन II

देश की तरक्की के लिए काम करें युवा: प्रो. दयानंद शर्मा:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट रजि. 2116 व चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने रानियां रोड स्थित लाला जगननाथ जैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति पर आधारित गीत व भाषण प्रतियोगिता करवाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. दयानन्द शर्मा ने बच्चों को भारत की आजादी के लिए लडऩे वाले शहीदों की अमर गाथा सुनाई और छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे देश की आजादी को संजोने व देश की तरक्की के लिए काम करें, ताकि देश को पुन: सोने की चिडिय़ा बनाया जा सके। प्रो. शर्मा ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर ब्राईट म्यूजिक गु्रप से डीआर ध्रुव, सुरेश सोनी, मनोज शर्मा ने देशभक्ति के गीत गाकर उपस्थितजनों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट व चौ. देवीलाला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के प्रधान रविन्द्र सैनी, सुर्यांश सोलर के एमडी नरेन्द्र रावत, अन्तरराष्ट्रीय समाजसेवी रणजीत टक्कर, बेटा बचाओ अभियान से तरूण भाटी, स्कूल की मुख्य अध्यापिका रितु मल्होत्रा सहित स्कूल स्टाफ  व सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button