सिंगला अस्पताल के स्किन विभाग की चार वर्ष की सफल यात्रा पर विशेषज्ञों ने सांझा किए अनुभव।।
सिंगला अस्पताल के स्किन विभाग की चार वर्ष की सफल यात्रा पर विशेषज्ञों ने सांझा किए अनुभव।।

भिवानी -(अभिषेक ठाकुर):- सिंगला अस्पताल के स्किन विभाग की चार वर्ष की सफल यात्रा पर विशेषज्ञों ने सांझा किए अनुभव। जागरूकता कार्यक्रम में त्वचा से संबंधित विभिन्न बीमारियों व बचने के उपायों पर की गई चर्चा। चार वर्षो में साक्षी स्किन सोल्यूशन ने किए डेढ़ हजार से भी अधिक स्किन उपचार स्थानीय सिंगला अस्पताल के साक्षी स्किन सोल्यूशन नाम से स्किन विभाग ने अपने सफल चार वर्ष पूरे होने पर एक विशेष त्वचा रोग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में स्किन विशेषज्ञों, डॉक्टरों और आमजन की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इन चार वर्षो के दौरान एक्जिमा, सोरायसिस, मुंहासे, एलर्जी, फंगल संक्रमण, जैसी आम त्वचा बीमारियों के कारण, लक्षण और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। इस अवसर डा. संजय सिंगला ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों में त्वचा संबंधी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। उन्होंने बताया कि विभाग की शुरुआत चार वर्ष पहले हुई थी। इन चार वर्षों में हजारों मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस स्किन सोल्यूशन का उद्देश्य त्वचा संबंधी बीमारियों की जांच के साथ-साथ त्वचा की सौंदर्यता को बढ़ावा देना भी है, जिस दिशा में पिछले चार वर्षो में करीबन डेढ़ हजार सफल कॉस्मैटिक्स प्रोसीज किए गए। उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और खान-पान की आदतों के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इस मौके पर साक्षी स्किन सोल्यूशन से चर्म रोग विशेषज्ञ डा. साक्षी सिंगला ने बताया कि आधुनिक तकनीकों और लेजऱ ट्रीटमेंट जैसी सुविधाओं के साथ आज विभाग राज्य के अग्रणी स्किन सेंटर में से एक बन चुका है। उन्होंने कहा कि किसी भी त्वचा रोग को हल्के में न लें, समय रहते विशेषज्ञ से संपर्क करें और सेल्फ-मेडिकेशन से बचें। जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। इस मौके पर आर्थोपैडिक सर्जन साहित महता ने बताया कि साक्षी स्किन सोल्यूशन नाम से स्किन विभाग ने अपने चार वर्ष पूरे कर लिए है। उन्होंने कहा कि यह स्किन सोल्यूशन एक सपना है, जिसे पूरे अस्पताल परिवार ने देखा था। जिसमें आधुनिक मशीने उपलब्ध है तथा यह स्किन सोल्यूशन प्रदेश भर का सबसे अधिक आधुनिक स्किन सोल्यूशन केंद्र है, जिसके माध्यम से स्किन संबंधी सभी प्रकार की जांच व उपचार मुमकिन है।। #newstodayhry @newstodayhry



