Haryana
Trending

अस्पताल में नि:शुल्क मैडीकल कैम्प का आयोजन गत दिवस किया गया।।

अस्पताल में नि:शुल्क मैडीकल कैम्प का आयोजन गत दिवस किया गया।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ):- स्थानीय शिवम अस्पताल में नि:शुल्क मैडीकल कैम्प का आयोजन गत दिवस किया गया जिसमें थायराइड, बी.पी., 3 महिने की शुगर एवं ओ.पी.डी. की जांच की गई। यह जानकारी शिवम अस्पताल के संचालक डॉ. राहुल मैहत्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में समय-समय पर निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया जाता रहा हैं और गरीबों के लिए नि:शुल्क ओ.पी.डी. भी रखी जाती हैं तथा आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए भी ओ.पी.डी. नि:शुल्क हैं। उन्होंने बताया कि इस कैम्प में विशेष तौर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला आए और उन्होंने सभी डा. की टीम को इस नेक कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात हैं कि समय-समय पर नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाता हैं जिससे आम आदमी को फायदा पहुंचता हैं। उन्होंने बताया कि इस कैम्प में 58 नि:शुल्क जांच की गई। इस कैम्प को सम्बोधित करते हुए डा. बलवान सिंह ने कहा कि जिन मरीजों को सांस की लम्बी बीमारी हो, उन्हें समय-समय पर शुगर की जांच करवानी चाहिए तथा जिन लोगो को शुगर की बीमारी हो, आंखों में दिक्कत हो, पेशाब में दिक्कत हो तो तुरंत डॉ. से सलाह ले और समय-समय पर दवाई लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का बी.पी. हाई रहता हैं, उन्हें नमक, घी, दूध से परहेज करना चाहिए और लिपिड प्रोफाइल की जांच करवानी चाहिए।
इस अवसर पर डा. प्रवीन कौर ने कहा कि जिन महिलाओं की डिलीवरी होने वाली है उन्हें अपने खाने-पीने का ध्यान रखना चाहिए, भारी वजन नहीं उठाना चाहिए, ज्यादा तेज नहीं चलना चाहिए, हरी एवं पत्तेदार सब्जियां और हल्का खाना लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस कैंप में नशा छोड़ने के लिए भी मरीजों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर रमेश साहुवाला, रचना, डीम्पल, हरमन, रूप, इन्द्र, विकास, विशाल एवं अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button