
सिरसा(अक्षित कम्बोज):-सिरसा में निकाय चुनाव को लेकर हुआ विवाद। अंजलि शर्मा ने फर्जी वोट डालने का लगाया आरोप। अंजलि शर्मा का बयान उसके वोट डालने से पहले ही किसी और ने उसका वोट डाल दिया। किसी व्यक्ति ने अंजलि शर्मा के पंजाबी में हस्ताक्षर भी किए। अंजलि का आरोप पंजाबी में किसी व्यक्ति ने साइन किए। अंजलि शर्मा के मामा संजय शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की। शिकायत के बाद अंजलि का दोबारा से मतदान हुआ। संजय शर्मा का आरोप वोट में धांधली के बाद अंजलि और उसकी माता तकरीबन 2 घंटे तक अधिकारियों से उलझते आई। चुनाव अधिकारियों ने अंजलि शर्मा का टेंडर वोट डलवाया। संजय शर्मा ने चुनाव अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। संजय शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल। संजय शर्मा का बयान अंजलि को पंजाबी नहीं आने के बावजूद इसके साइन पंजाबी में किए गए। एंकर रीड सिरसा नगर परिषद चुनाव को लेकर एक नया विवाद पैदा हो गया है। जीटीएम निवासी अंजलि शर्मा अपना वोट डालने के लिए सरकारी स्कूल में जैसी ही पहुंची चुनाव प्रक्रिया में अंजलि भाग लेने के लिए जैसे ही बूथ पर पहुंची तो चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने अंजलि शर्मा को बताया कि उसका वोट डाल दिया गया है जब अंजलि ने कहा कि उसने तो अपना वोट नहीं डाला जिसके बाद न सिर्फ चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होश उड़ गए बल्कि अंजलि और उसकी माता भी इस विवाद के पैदा होने के बाद काफी देर तक परेशान दिखाई दिए। काफी देर तक अंजलि और उसकी माता ने चुनाव अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करने की कई बार गुहार लगाई लेकिन काफी देर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वोट नहीं डालने से निराश हुई अंजलि ने अपने मामा संजय शर्मा को सारी घटना के बारे में जानकारी दी जिसके बाद संजय शर्मा ने चुनाव के उच्च अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और चुनाव के उच्च अधिकारी हरकत में आए और जल्द ही अंजलि शर्मा का टेंडर वोट डलवाया गया। संजय शर्मा ने चुनाव की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए है। वोल 1 पीड़ित वोटर अंजलि शर्मा ने बताया कि जैसे ही वो अपना वोट डालने अपने बूथ पर पहुंची तो चुनाव से जुड़े हुए अधिकारियों ने उसका वोट सबमिट होने की जानकारी दी। उसने बताया कि वोट डालने के लिए तो वो अब आई है तो उसका वोट उसके आने से पहले ही कैसे सब्मिट हो गया। उसने बताया कि चुनाव से जुड़े हुए अधिकारियों ने उसको पंजाबी में उसके साइन भी दिखाए लेकिन उसको पंजाबी आती नहीं है। काफी देर तक चुनाव के अधिकारियों से वो वोट नहीं डालने की बात कहती रही लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी। अंजलि का कहना है कि इस घटना के बारे में जब उसने अपने मामा को जानकारी दी तो मामा ने चुनाव के उच्च अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी जिसके बाद सिरसा प्रशासन और चुनाव के अधिकारी हरकत में आए तो अंजलि का टेंडर वोट डलवाया गया और पहले वाला फेक वोट कैंसिल करवाया गया। वोल 2 अंजलि शर्मा के मामा संजय शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि अंजलि अपना वोट डालने के लिए सरकारी बूथ पर गई तो चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने अंजलि को उसका वोट पहले ही सबमिट होने की बात की जानकारी दी। अंजलि ने चुनाव अधिकारियों को बताया था कि वो तो अब बूथ पर वोट डालने के लिए आई है तो उसका वोट उसके आने से पहले कैसे सबमिट हो गया। संजय शर्मा का कहना है कि यहाँ तक कि चुनाव अधिकारियों ने अंजलि के पंजाबी में किए गए साइन भी उसको दिखाए लेकिन अंजलि को पंजाबी आती ही नहीं है। संजय शर्मा का कहना है कि अंजलि का वोट भी किसी दूसरे व्यक्ति ने डाला है और उसके फर्जी साइन भी किसी व्यक्ति ने किए है जिसकी जांच होनी चाहिए। तकरीबन 2 घंटे तक अंजलि और उसकी माता बूथ पर भटकती रही लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं जिसके बाद उसने मामला बड़े अधिकारियों के संज्ञान में लाया जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए और चुनाव के अधिकारियों को अंजलि का टेंडर वोट डालने के निर्देश दिए। संजय शर्मा ने बताया कि अंजलि का पहले वाला फर्ज वोट अधिकारियों के निर्देश पर कैंसिल किया गया। संजय शर्मा ने इस मामले की गहनता से जांच की मांग की है।