भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन: बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, राखियों की खरीद शुरू II
भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन: बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, राखियों की खरीद शुरू II


अंबाला-(राहुल जाखड़):- भाई बहन के रिश्ते का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर बाज़ारो मे रौनक बढ़ गई हैं, बहने अपने भाई को राखी बाँधने के लिए बाज़ारो मे राखी व धागे खरीदने मे लगी हुई हैं, दुकानदारों ने भी इस त्योहार के लिए अलग अलग डिजाइन मे राखी व धागे मगवाएं हुए हैं जिस कारण बाज़ारो मे काफी चहल-पहल बढ़ गई ! दुकानदारों का कहना हैं कि बहने रखियाँ खरीदने आ रही हैं जिससे बाजार मे काफी रौनक हैं, कुछ दुकानदारों का कहना हैं बाजार मे सेल कम हैं ! वही बाजार मे आई खरीदारी करने आई महिलाओं का कहना हैं कि वे भाई के लिए राखी खरीदकर काफी खुश हैं ! त्योहारों का मौसम शुरू हो गया हैं, तीज के बाद रखा बंधन से त्योहारों की शुरुआत हो जाती हैं जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल जाते हैं क्योंकि बाज़ारो मे रौनक भी बढ़ जाती हैं और उनकी सेल भी शुरू जिससे वे काफी खुश नज़र आते हैं ! रक्षाबंधन के लिए दुकानदारों ने पहले से ही अलग अलग डिजाइन मे राखिया मंगवाई हुई हैं ! दुकानदारों का कहना हैं कि उनके पास अलग अलग डिजाइन मे राखी व धागे आये हुए हैं जिन्हे बहने खरीद रही हैं ! उनका कहना हैं कि ये सभी समान स्वदेशी हैं इसमें कुछ भी विदेशी नहीं हैं ! साल भर इंतज़ार करने वाली बहने इस दिन से पहले ही तैयारी शुरू कर देती हैं और बाज़ारो मे आकर नये नये डिजाइन मे आने वाली राखियां खरीदने के लिए बाज़ारो मे आती हैं और अपने भाईयो के लिए राखी खरीदती हैं ! बाजार मे राखी खरीदने आई महिलाओं ने बताया कि राखी का त्योहारों भाई बहन का पवित्र त्यौहार हैं और वे बाजार मे अपने भाई के लिए राखी खरीदने आई हैं ! उन्होंने बताया कि बाज़ारो मे अलग अलग डिजाइन की राखी व धागे आये हुए हैं जो काफी अच्छे हैं ! उन्होंने बताया कि वे पूरे साल इस दिन का इंतज़ार करते हैं II #newstodayhry @newstodayhry



