Haryana
Trending

सी.आई.ए. सिरसा की बड़ी कार्रवाई: 251 ग्राम अफीम के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार II

सी.आई.ए. सिरसा की बड़ी कार्रवाई: 251 ग्राम अफीम के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सी.आई.ए. सिरसा की बड़ी कार्यवाही – 251 ग्राम अफीम व मोटरसाइकिल सहित नशा तस्कर गिरफ्तार व न्यायिक हिरासत मे भेजा सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सी.आई.ए. सिरसा की पुलिस टीम ने एक युवक को 251 ग्राम अफीम व मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। दिनांक 18.07.2025 को सी.आई.ए. सिरसा की टीम ASI सन्दीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ऑटो मार्केट सिरसा के पास गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान सज्जन कुमार पुत्र राजबीर निवासी मेहुवाला, जिला सिरसा के रूप में हुई। जब पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 251 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम व मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button