Haryana
Trending

5 बहनों का इकलौता भाई चलती ट्रेन से गिरा परिवार ने हादसे की जांच की उठाई मांग II

5 बहनों का इकलौता भाई चलती ट्रेन से गिरा परिवार ने हादसे की जांच की उठाई मांग II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास कल देर शाम एक हादसा हो गया। जिसमें अम्बाला से पानीपत खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहा 21 वर्षीय युवक चलती ट्रेन से गिर गया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत की पहचान 21 वर्षीय विकास निवासी अंबाला के रूप में हुई जीआरपी की टीम ने आधार कार्ड के जरिए परियों से संपर्क कर उन्हें हादसे की सूचना दी जानकारी देते हुए मृतक युवक के दादा धर्म कश्यप ने बताया कि उनका पोता अकेले अंबाला से पानीपत खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहा था करनाल से कुछ दोस्त भी शामिल होने थे,लेकिन उससे पहले कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम नही की ये हादसा कैसे हुआ। किसी के साथ झगड़ा हुआ या फिर अचानक गिर गया। उन्होंने कहा कि 5 बहनों का इकलौता भाई था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है। उन्होंने कहा कि युवक पूरी तैयारी के साथ घर से रवाना हुआ था लेकिन उस का मोबाइल और उसकी टिकट गायब मिली। रेलवे प्रशासन से इस हादसे की जांच करवाने की मांग की। वही रेलवे पुलिस अधिकारी कमल राणा ने बताया कि उन्हें कल शाम घायल व्यक्ति की अस्पताल से सूचना मिली थी,जिसके बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड के जरिये परिजनों को सूचित किया गया। फिलहाल शव पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button